बदायूं, मार्च 22 -- मध्य पूर्व में इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग का असर ठेला एवं स्टॉल लगाकर पूड़ी, सब्जी समेत अन्य खाद्य पदार्थ बेंचने वालों पर पड़ा है। जिसका सीधा-सीधा असर ग्राहकों की जेब पर हैं। दुकानदार जैसे तैसे ग्राहकों को समझाकर दुकानदारी कर रहे हैं। जिले में गैस की किल्लत दूर नहीं हो पा रही है। इसके चलते खानपान से लेकर अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुयें महंगी हो रही हैं। खाद्य सामग्री पर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा संचालकों द्वारा रेट बढ़ाने के बाद शहर एवं कस्बों में ठेला एवं स्टॉल लगाकर पूड़ी, सब्जी बेंचने वालों ने रेट वहीं रखें हैं, लेकिन पूड़ियों की संख्या कम कर दी है। मध्य पूर्व में इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग से पूर्व ठेला पर 30 रुपये की 10 पूड़ी मिल जाती थी, लेकिन अब इतने रुपये में आठ पूड़ी मिल रही हैं, उसमें भी प...