बदायूं, मार्च 19 -- गैस की किल्लत ने लोगों को चपाती संग चटनी का स्वाद दे दिया है। जहां गांव में तक लोग पूरी तरह से गैस पर निर्भर थे, वही इन दिनों चूल्हे पर सब्जी से लेकर रोटी बनाई जा रही है। इससे लोगों को पुराने दिन याद आ रहे हैं। मध्य पूर्व में इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग के चलते गैस की किल्लत बनी हुई है। किसी भाव लोगों के लिए सिलेंडर नहीं मिल रहा है। जिन लोगों के घरों में सिलेंडर समाप्त हो चुका है वह लोग अब चूल्हे पर खाना बनवा रहे हैं। गांव में देसी मिट्टी के चूल्हे पर खाना तैयार होता देखा जा रहा है, वहीं शहरी भी अंगीठी खरीद लाये हैं और कोयला की आंच पर सब्जी और रोटी बनवाकर खा रहे हैं। जिन लोगों ने वर्षों से चूल्हे पर तैयार चपाती का स्वाद नहीं लिया था वह इन दिनों आटे की लोई में पानी लगाकर बनायी गयी चपाती खा रहे हैं। चपाती के ...