अमरोहा, मार्च 15 -- गैस सिलेंडरों की किल्लत के बाद अब बाजार में इंडक्शन चूल्हों की मांग बढ़ गई है। मांग बढ़ने के साथ ही दुकानदारों ने इंडक्शन चूल्हों के दाम भी बढ़ा दिए हैं। अचानक बढ़ी मांग के कारण कई दुकानों पर स्टॉक भी कम पड़ने लगा है। नगर व आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। गैस की कमी के चलते कई परिवारों ने खाना बनाने के लिए इंडक्शन चूल्हों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। इसके चलते बाजार में इंडक्शन चूल्हों की मांग अचानक बढ़ गई है। दुकानदार निर्देश सिंघल का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में इंडक्शन चूल्हों की बिक्री कई गुना बढ़ गई है। पहले जिन मॉडलों की कीमत करीब 1200 से 2000 रुपये के बीच थी, अब वही मॉडल 2500 से 3500 रुपये तक बेचे जा रहे हैं। बढ़ती मांग के कारण कई दुकानों पर इंडक्शन चूल्हो...