बिहारशरीफ, मार्च 18 -- फोटो : कांग्रेस-बिहारशरीफ के अस्पताल मोड़ के पास बुधवार को प्रदर्शन करते कांग्रेसी। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रसोई गैस की किल्लत व बढ़ती महंगाई के खिलाफ शहर में प्रदर्शन किया। अस्पताल मोड़ के पास केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीएम का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने कहा कि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी से परेशान है। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री चुप हैं। एलपीजी की बढ़ती कीमत व किल्लत ने परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। केन्द्र सरकार समस्या के निदान के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। इसके खिलाफ जल्द ही चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। मौके पर हैदर आलम, रमेश पसवान, राजेंद्र चौधरी, निसार अहमद, आयान आलम, शाहिल आलम, अमन राज, राकेश कुमार, संतु कुमार, राकेश कुमार, शिवनंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.