गढ़वा, मार्च 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कमर्शियल गैस की आपूर्ति बंद होने का जिला मुख्यालय सहित जिले के होटल-रेस्टोरेंट संचालकों के समक्ष विकट स्थिति होने लगी। सप्ताह भर का बैकअप रखने वाले बड़े होटल-रेस्टोरेंट संचालकों का कारोबार अभी प्रभावित नहीं हुआ है परंतु मध्यम व छोटे दर्जे के होटल-रेस्टोरेंट में असर शुरू हो गया है। गैस की किल्लत लंबा खींचने से ग्राहकों की परेशानी भी बढ़ेगी। शहर के फोरलेन पर संचालित लाइन होटल में इंधन खपत वाले खाद्य पदार्थ यथा तावा रोटी सहित अन्य आइटम की कटौती शुरू कर दी गई है। मुख्य बाजार में मिठाई और नाश्ते का होटल संचालक काजू पटवा ने बताया कि कमर्शियल गैस की आपूर्ति बंद हो गई है। भोजन से लेकर मिठाई तक लोगों को अधिक भुगतान करना पड़ रहा है। ब्लैक मार्केट में घरेलू गैस 1800 रुपये तक पहुंच गया है। उसके कारण कचौड़ी, समोसा, प...