चाईबासा, मार्च 13 -- नोवामुंडी, संवाददाता। अमेरिका-इजराइल की ईरान के साथ हो रही जंग की वजह से कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सप्लाई पर अघोषित रोक का असर अब नोवामुंडी में दिखना आरंभ हो गया है। इस वैश्विक हालात को देखते हुए टाटा स्टील नोवामुंडी ने कमर्शियल एलपीजी की कमी को देखते हुए खदान के कैंटीन को अस्थाई तौर पर बंद करने का नोटिस जारी कर दिया है। नोवामुंडी के टाटा स्टील माइंस में मेगा सेंटर में सेंट्रलाइज्ड किचन बनाया गया है।जहां से कंपनी के विभिन्न विभाग बॉटम बीन, एलआरपी,जीएम ऑफिस, सेंट्रल वर्कशॉप आदि खनन क्षेत्रों में स्थायी और वेंडर के कर्मचारियों को नाश्ता और भोजन आपूर्ति की जाती है। इसके तहत तय किया है कि गैस की किल्लत को देखते हुए किचेन को शनिवार 14 मार्च से अस्थाई तौर पर बंद कर दिया जाएगा।जिससे सभी कैंटीन में तत्काल प्रभाव से अगले आदेश ...