कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर देहात। खाड़ी जंग का असर आम लोगों पर पड़ रहा है। गैस की बंुकिंग 45 दिन में किए जाने के फैसले ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। वहीं केवाईसी व सर्वर की समस्या से लोग चक्कर काट रहे हैं। कामर्शियल गैस की किल्लत से आजिज होकर होटल ढ़ाबा व रेस्टोरेंट संचालकों ने कोयले व लकड़ी की भट्ठियां जलवा दी हैं। मांग बढ़ने से लकड़ी व कोयले की कीमतों में भी इजाफा हो रहा है, जबकि फास्ट फूड, चाय, समोसा, चाट विक्रेता परेशान हैं। तमाम छोटे दुकानदार ठेले लगाना बंद कर दूसरा काम ढूंढ़ने को विवश हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...