हाथरस, अप्रैल 2 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। ईरान-इजरायल युद्ध की मार आम लोगों पर पड़ रही है। गैस की किल्लत के बीच लोग अब लकड़ी पर आ गये। यहीं कारण है कि लकड़ी के दामों में दो सौ रुपये प्रति कुन्तल के हिसाब से इजाफा हुआ है। रसोई गैस की किल्लत आज भी बरकरार है। लोग परेशान है। घंटो लाइन में लगे होने के बाद भी बड़ी मुश्किल से उन्हें सिलेंडर मिल पा रहा है। सिलेंडर मिलने की भी समय सीमा तय है। ऐसे में तमाम ऐसे परिवार है जहां सिलेंडर पन्द्रह से बीस दिन तक ही चलता है। जबकि सामान्य ग्राहकों को तीस दिन के अंदर दूसरा सिलेंडर मिल रहा है और उज्जवला कनेक्शनधारकों को 45 दिन बाद दूसरा सिलेंडर मिलेगा। ऐसे में लोगों के पास एक ही उपाय बचता है कि वह फिर से लड़की के चूल्हे पर आ जाये। गांव देहात में रहने वाले चूल्हे पर खाना पका रहे है,लेकिन लोगों पर एक और बोझ प...