अमरोहा, मार्च 13 -- मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के ब्लाक अध्यक्ष सुभाष चीमा ने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे तनाव के कारण रसोई गैस की किल्लत का फायदा उठाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उपभोक्ताओं का शोषण हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। गुरुवार को संगठन की पंचायत ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित हुई। यहां वक्ताओं ने कहा कि किसानों की राजधानी सिसौली में 21 से 23 मार्च तक तीन दिवसीय कृषि मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की। पंचायत में वक्ताओं ने जिले में बढ़ रही बिजली किल्लत पर भी चिंता जताई। कहा कि समय रहते बिजली घरों की उचित देखभाल की जाए और घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में हो रही धांधली का शीघ्र निस्तारण किया जाए। ...