नोएडा, मार्च 12 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। जिले में एलपीजी गैस के व्यावसायिक उपयोग, कालाबाजारी, अवैध रिफिलिंग एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। गुरुवार का एसडीएम/सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में बांट माप विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग और ऑयल कंपनियों के अधिकारियों की संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। टीमों ने जिले में विभिन्न स्थानों पर जांच की। तहसील दादरी के अंतर्गत संचालित गैस एजेंसियों मैसर्स प्रधान मान सिंह भारत गैस, दादरी इंडेन सेवा, मैसर्स सचिन भारत गैस ग्रामीण वितरक चिटहेरा का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान इन सभी गैस एजेंसियों पर एलपीजी गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता पाई गई। टीम ने दादरी स्थित पेट्रोल पंप सतीश चंद्र गोयल एंड कंपनी की भी जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि पेट्रो...