पटना, मई 2 -- रसोई गैस के अनियमित वितरण और कालाबाजारी पूर्ण रूप से अंकुश रखने के लिए राज्यभर में छापेमारी और गैस एजेंसियों की जांच निरंतर की जा रही हैं। इसी क्रम में अबतक प्रदेश में 32 हजार से अधिक निरीक्षण और छापेमारी की गई है। वहीं, 145 प्राथमिकी दर्ज की गई है। खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दो हजार से अधिक गैस सिलेंडर अनियमित वितरण और उपयोग करने पर जब्त किए गए हैं। उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए विभाग में राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। हालांकि, कंट्रोल रूम में अब बहुत ही कम लोगों की शिकायत आ रही है। शुरुआत में 400 से अधिक प्रतिदिन शिकायतें आ रही थीं, जिनकी संख्या अब घटकर औसतन 10 से 15 रह गई हैं। इधर, मुख्य सचिव के स्तर पर हर सप्ताह गैस वितरण और गैस पाइपलाइन की प्रगति की समीक्षा की जा ...