गुड़गांव, मार्च 25 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में रसोई गैस (एलपीजी) की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस आपूर्ति पूरी तरह नियंत्रण में है। जिले में कहीं भी गैस की कोई कमी नहीं है। आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन आपूर्ति व्यवस्था की लगातार निगरानी कर रहा है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वह घरेलू गैस की कमी से जुड़ी किसी भी प्रकार की भ्रामक बातों और अफवाहों पर ध्यान न दें तथा पैनिक न करें। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की सप्लाई ब्रांच के इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि उपायुक्त (डीसी) अजय कुमार के सख्त दिशा-निर्देशों के तहत काम किया जा रहा है। जिले में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी, जमाखोरी और इसके अवैध उपयोग पर पैनी नजर रखी जा रही है। विभागीय टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.