गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर कार्रवाई के मुख्य सचिव ने दिए आदेश
मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बिहार के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सोमवार को मुजफ्फरपुर समेत सभी जिलों में रसोई गैस की आपूर्ति, पारदर्शी वितरण तथा अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की उच्चस्तरीय बैठक की गई। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए आहूत बैठक में सिर्फ गैस की आपूर्ति ही नहीं आवश्यक सेवाओं की नियमित सुविधा बहाल रखने पर विशेष बल दिया गया। इस बैठक में डीएम, एसएसपी, नगर आयुक्त, डीडीसी सहित खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण समेत आपदा विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। मुख्य सचिव ने स्पष्ट रूप से कहा कि घरेलू गैस उपभोक्ताओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करना प्रशासन की पहली जिम्मेदारी है। किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनियमितता या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.