गुड़गांव, मार्च 13 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। व्यावसायिक सिलेंडरों की कमी का असर अब स्कूलों की रसोई तक पहुंच गया है। गैस की आपूर्ति बाधित होने से कई संस्थानों में भोजन व्यवस्था पर संकट के हालात बनने लगे हैं। कुछ स्कूलों ने अभिभावकों को ई-मेल और मैसेज भेजकर पहले ही आगाह कर दिया है कि यदि गैस की आपूर्ति समय पर नहीं हुई तो लंच और स्नैक्स की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार कैटरिंग एजेंसियों ने जानकारी दी है कि उनके पास फिलहाल दो दिन का ही गैस स्टॉक बचा है। ऐसे में यदि जल्द नई सप्लाई नहीं मिली तो सोमवार से बच्चों के लिए स्कूल में भोजन उपलब्ध कराना मुश्किल हो सकता है। इसको देखते हुए कई स्कूलों ने अभिभावकों से अगले सप्ताह के लिए अपने बच्चों के खाने की वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...