गया, मार्च 28 -- बोधगया भंसाली ट्रस्ट की ओर से संचालित नि:शुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर इन दिनों अंतिम चरण में है। इस बीच गैस सिलेंडर की किल्लत ने शिविर के किचन संचालन को प्रभावित कर दिया है। पर्याप्त गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण अब भोजन तैयार करने के लिए पारंपरिक तरीके अपनाने पड़ रहे हैं। किचन में गैस के बजाय लकड़ी की मदद से भोजन बनाया जा रहा है।निगमा बौद्धमठ परिसर में भंसाली ट्रस्ट का किचन संचालित है। शिविर में प्रबंधन से जुड़े लोगों ने बताया कि यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों के लिए भोजन तैयार किया जाता है। लगभग दो हजार मरीज, उनके करीब दो हजार सहयोगी तथा लगभग एक हजार कर्मचारियों के लिए रोजाना भोजन बनता है। इतनी बड़ी व्यवस्था को चलाने के लिए प्रतिदिन 12 से 14 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आवश्यकता होती है। लेकिन, वर्तमान में अधिकतम चार सिले...