हाजीपुर, मार्च 15 -- हाजीपुर । सं.सू. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे अमेरिका-ईरान युद्ध का असर अब धीरे-धीरे भारत के स्थानीय बाजारों तक पहुंचने लगा है। इसका प्रभाव अब रेलवे व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। गैस की किल्लत के कारण हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर स्थित रेलवे कैटरिंग की रसोई में भोजन बनाने का कार्य प्रभावित हुआ है। समय से गैस की आपूर्ति नहीं होने से पहले की अपेक्षा ऑर्डर भी कम ले पा रहे हैं। इससे आर्थिक नुकसान हो रहा है। गैस की आपूर्ति बाधित होने से न केवल कैटरिंग कर्मचारियों का काम प्रभावित हुआ है, बल्कि स्टेशन से गुजरने वाले यात्रियों को भी भोजन की सुविधा नहीं मिल पा रही है। स्टेशन परिसर में स्थित रसोई में काम करने वाले कर्मचारियों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से एलपीजी गैस की उपलब्धता नहीं हो पा रही है। कर्मचारियों ने बताया कि फिलहाल स...