चक्रधरपुर, मार्च 15 -- चक्रधरपुर। कॉमर्शियल गैस की किल्लत से टाटानगर रेलवे अस्पताल कैंटीन को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। वहीं रेलवे कैंटीन में ताला लगने से वहां काम करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के साथ वहां आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के समक्ष भी खान-पान की समस्या उत्पन्न हो गई है। बता दें कि रसोई गैस की कमी के कारण पहले ही रेलवे के रनिंग रूम और कैंटीन में इंडक्शन और लकड़ी के चूल्हे से खाना पकाया जा रहा है। मंडल के चक्रधरपुर सहित रेलवे रनिंग रूम सीनी, मनोहरपुर, करमपदा, डुमेरता, सरडेगा सहित कई रनिंग रूम में संवेदक द्वारा पहले से ही इंडक्शन का इस्तेमाल किया जा रहा है या फिर लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा है। अब अस्पताल के कैंटीन भी बंद होने शुरू हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.