अयोध्या, मार्च 24 -- अयोध्या, संवाददाता। गैस सिलेंडर की कमी ने शहर के चौक सराफा बाजार में काम करने वाले छोटे कारीगरों के सामने रोजगार का गम्भीर संकट पैदा कर दिया है। आभूषणों की जुड़ाई का काम करने वाले कारीगर, जो पहले नियमित रूप से रोजगार पा रहे थे, अब गैस की अनुपलब्धता के कारण काम होने के बाद भी उसे नहीं कर पा रहे है।सरार्फा बाजार में 20 से 25 कारीगर आभूषणों की जोड़ाई व सफाई का काम करते थे। इस काम में रसोई गैस लगती है। गैस कमी ने इस काम पर असर डाला है। इसके कारण इस समय केवल तीन से चार कारीगर विपरीत परिस्थितियों में काम कर रहे है। गैस न मिलने के कारण अपने परम्परागत काम को न करने की वजह से आभूषण कारीगरों के सामने भरण पोषण का संकट हो गया है।सरार्फा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि सरार्फा बाजार में रहने वाले छोटे कारीगर आभूषण की...