लखीसराय, मार्च 22 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। शहर में घरेलू गैस को लेकर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी प्रकार की कमी नहीं है, बावजूद इसके लोगों में घबराहट का माहौल बना हुआ है। प्रशासन लगातार शहरवासियों से अपील कर रहा है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से ऑनलाइन बुकिंग करें, जिससे गैस सिलेंडर समय पर उनके घर तक पहुंचाया जा सके। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही साइकिल, बाइक और अन्य साधनों के जरिए गैस सिलेंडर लेकर सीधे गोदामों की ओर पहुंच रहे हैं। इस स्थिति के कारण गैस गोदामों के बाहर अनावश्यक भीड़ जमा हो रही है, जिससे व्यवस्था प्रभावित हो रही है। गैस गोदाम संचालकों ने भी लोगों से अपील की है कि वे धैर्य रखें और ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली पर भरोसा करें। उनका कहना है कि बुकिंग के बाद जल्द ही गैस की आपूर्ति घर-घर तक सुनिश्चित की जा रही है और क...