लोहरदगा, मार्च 19 -- लोहरदगा, संवाददाता। कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति बंद होने का असर ठेले और छोटे होटलों पर पड़ने लगा है।ठेले पर समोसा, कचौरी, जलेबी, धुसका, पकौड़े, आलूचाप, चाऊमीन, चिल्ली जैसे खाद्य पदार्थ बेचकर अपनी रोजी-रोटी चलने वाले ठेले वाले संकट में हैं। जिले के कई होटल बंद हो गए हैं। जबकि ज्यादातर होटल-ठेलों में बिकनेवाले आइटम कम हो गए हैं।तमाम खाद्य पदार्थों की कीमतें 25 प्रतिशत तक बढ़ गई है। ठेले पर समोसा कचौरी बेचने वाले राम प्रसाद साहू का कहना है कि दो समोसे पहले 15 रुपए में बेचते थे, अब गैस की किल्लत ने दाम बढ़ाने को मजबूर कर दिया है। इसलिए अब दो समोसे की कीमत 20 रुपए करनी पड़ी है। कई ठेले वाले अपना ठेला नहीं निकाल रहे। सुबह चौक-चौराहों पर लगनेवाली चाय की दुकानें भी कम हो गयी हैं।दुकानदारों में इस बात को लेकर चिंता है कि अगले ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.