सराईकेला, मार्च 21 -- सरायकेला, संवाददाता । जिला मुख्यालय में शुक्रवार को लगे जनता दरबार में स्थानीय होटल व्यवसाई और लघु उद्योग संचालकों ने गैस सिलेंडरों की किल्लत का मुद्दा उठाया। संचालकों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गैस नहीं मिलने के कारण उनका व्यवसाय ठप पड़ गया है, होटलों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। इसपर उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जल्दबाजी न करें, गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। जिला प्रशासन नजर रखे हुए है और आपूर्ति सामान्य करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों और होटलों के लिए निर्बाध गैस आपूर्ति सुनिश्चित करें, जिससे कि आम नागरिकों को परेशानी न हो। समाहरणालय स्थि...