हल्द्वानी, मई 3 -- हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल ने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में रविवार को केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बुद्ध पार्क में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष रवि वाल्मीकि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और ताली-थाली बजाकर विरोध जताया। रवि ने कहा कि सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम रही है, जिससे आम जनता का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस के दाम बढ़ने से मध्यम और निम्न वर्ग के परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। जिला महामंत्री उत्तम सिंह बिष्ट ने कहा कि इसका सीधा असर छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों पर पड़ा है, जो खाद्य सामग्री बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी ने सरकार को जनविरोध...