शामली, मार्च 27 -- कैराना। नगर में रसोई गैस से लेकर कॉमर्शियल गैस तक की किल्लत बढ़ रही है, जिससे आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। अब गैस संकट का असर होटल और ढाबा कारोबार पर भी दिखाई देने लगा है। शामली रोड स्थित ढाबा संचालक अमित सिंघल ने बताया कि कई दिनों से गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिसके चलते उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही गैस की आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो उनका व्यापार ठप होने की स्थिति में पहुंच जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि मजबूरी में अब कोयले की भट्ठी तैयार करनी पड़ रही है, ताकि किसी तरह काम जारी रखा जा सके। नगर के अन्य होटल और ढाबा संचालकों की स्थिति भी कुछ ऐसी ही बनी हुई है। लोगों का कहना है कि गैस की कमी के कारण घरेलू कार्यों में भी परेशानी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.