सोनभद्र, मार्च 29 -- सोनभद्र, संवाददाता। जंग की तपिश का असर धीरे-धीरे जनपद में दिखने लगा है। एलपीजी गैस की किल्लत गहराने लगी है, जिसका सीधा असर होटल-ढाबा व्यवसाय पर पड़ रहा है। गैस न मिलने के कारण कई छोटे होटल बंद हो गए हैं, जबकि कुछ संचालक मैन्यू में कटौती कर किसी तरह कारोबार चला रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि छोटे दुकानदारों की आजीविका पर भी संकट खड़ा हो गया है। अगर जल्द ही स्थिति नहीं सुधरी तो आने वाले दिनों में बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।राबर्ट्सगंज में नवीन सब्जी मंडी के पास होटल चलाने वाले संतोष ने बताया कि गैस नहीं मिलने के चलते ज्यादा ईधन लगने वाले सामान को बंद कर दिया गया है। सेवड़ा, समोसा समेत कई सामानों को बनाना कर दिया है। जब तक स्थिति सामान्य नहीं होगी मैन्यू में कटौती जारी रहेगी।वैनी प्रतिनिधि के अनुसार: विकास खंड नगवां के वैनी बाजार म...