सोनभद्र, मार्च 23 -- म्योरपुर। स्थानीय वन रेंज क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में रसोई गैस की किल्लत ने वनों पर कहर बरपना शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि महिलाओं का जत्था जंगलों में पहुंच हरे और छोटे पेड़ों को काट कर ले जा रही है। महिलाएं इन दिनों लकड़ी ढुलान कर पूरे वर्ष की जरूरतें पूरी करने मे जुट गयी है। चूल्हा जलाने के लिए लोग वनों पर टूट पड़े है। महिलाएं आवश्यकता के हिसाब से जलावान का स्टॉक तैयार करने मे जुट गयी है। वन कर्मी रात्रि गश्त कर भोर मे वापस होते है। यही समय महिलाओं ने जंगल जाने के लिए चुना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...