बागपत, मार्च 18 -- बागपत। गैस सिलेंडरों की किल्लत ने होटल-रेस्टोरेंट और कैटरर्स की चिंता बढ़ा दी है। गैस एजेंसियों पर लंबी वेटिंग और सिलेंडरों की अनिश्चित आपूर्ति के कारण अब शादी-समारोहों की रसोई का स्वरूप बदल रहा है। कैटरर्स एलपीजी गैस के बजाय डीजल और इलेक्ट्रिक भट्ठियों की व्यवस्था कर रहे हैं। कैटरर्स एंड डेकोरेटर्स संचालक मुकेश कुमार ने बताया कि बड़े आयोजनों में जहां मेहमानों की संख्या 500 से अधिक होती है, वहां अब गैस सिलेंडर पर निर्भर रहना कैटरर्स के लिए जोखिम भरा है। डीजल भट्ठी कैटरर्स की जरूरत बन गई है। डीजल भट्ठी की तेज आंच बड़ी कड़ाही में पूड़ियां तलने और भारी मात्रा में सब्जी-मिठाई पकाने के लिए बेहद प्रभावी साबित हो रही है। शादी-विवाह कार्यक्रमों में बुफे सिस्टम और स्नैक्स काउंटर के लिए कारोबारी इलेक्ट्रिक भट्ठियों और हाई-पावर इंड...