नोएडा, मार्च 17 -- उद्यमी संगठन आईबीए ने सरकार को पत्र लिखा स्थिति पर काबू पाने के लिए हस्तक्षेप की मांगग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध के कारण सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) से जुड़े कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। गैस की किल्लत का असर औद्योगिक गतिविधियों पर भी दिखाई देने लगा है। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) ने सरकार को पत्र लिखकर इस स्थिति पर काबू पाने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है।संस्था के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने बताया कि स्थिति यह है कि उद्योगों के लिए आवश्यक कच्चा माल, गैस और ऊर्जा संसाधन या तो उपलब्ध नहीं हैं या अत्यधिक महंगे दामों पर मिल रहे हैं। इससे छोटे उद्योगों का संचालन संभव नहीं है। व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की भारी कमी है। वहीं, कच्चे माल की कीमतों में भार...