बस्ती, मई 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की किल्लत तथा लगातार बढ़ती महंगाई का असर अब रेस्टोरेंट और फास्टफूड कारोबार पर साफ दिखाई देने लगा है। गैस समय से नहीं मिलने व सिलेंडरों की कीमत बढ़ने से छोटे दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। स्थिति यह है कि शहर और कस्बों में संचालित लगभग 50 फीसदी फास्टफूड की दुकानें बंद होने की कगार पर पहुंच गई हैं, जबकि कई दुकानदारों ने अस्थायी रूप से कारोबार बंद भी कर दिया है। फास्टफूड विक्रेताओं का कहना है कि पहले उन्हें आसानी से गैस सिलेंडर उपलब्ध हो जाता था, लेकिन अब कई दिनों तक एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- एलपीजी किल्लत से फास्टफूड की 50 फीसदी दुकानें बंद समय पर सिलेंडर नहीं मिलने से दुकान चलाना मुश्किल हो गया है। मजबूरी में कई दु...