प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा समेत घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित न हो इसके लिए प्रयागराज जिला महानगर उद्योग व्यापार मंडल सक्रिय हो गया है।संस्था के संरक्षक राजीवकृष्ण श्रीवास्तव (बंटी भैया), जिला कार्यवाहक अध्यक्ष अनूप वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक केसरवानी, नगर महामंत्री निखिल पांडेय और राजेश केसरवानी ने बताया कि कालाबाजारी और कृत्रिम अभाव रोकने के लिए सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय किया जा रहा है। साथ ही नियम उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...