बस्ती, मार्च 18 -- बस्ती, निज संवाददाता। जनपद में एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर व्यापार मंडल ने चिंता जताई है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह और नगर उपाध्यक्ष इरफान खान ने कहा कि जिला प्रशासन भले ही गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत नजर आ रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक गैस एजेंसियों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गैस लेने के लिए कतार में लगे एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह चक्कर खाकर गिर पड़े। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि गैस की कोई कमी नहीं है, तो एजेंसियों पर इतनी लंबी कतारें क्यों लग रही हैं। लोगों को घंटों लाइन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.