हापुड़, मार्च 20 -- इराज-इजराइल युद्ध से गैस की किल्लत से आम उपभोक्ताओं व उद्यमियों की परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में शहर में जिन स्थानों पर आईजीएल की घरेलू व कॉमर्शियल पीएनजी पाइप लाइन है, उन स्थानों पर लोगों को कनेक्शन वितरित किए जाएंगे। इसके लिए शहर में छह स्थानों पर कैंप का आयोजन किया जाएगा। लोग कैंपों में पहुंचकर अपने कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते है।जिला पूर्ति अधिकारी डा.सीमा बालियान ने बताया कि शहर के औद्योगिक, कॉमर्शियल व घरेलू पीएनजी पाइप लाइन है, लेकिन लोगों ने पीएनजी के कनेक्शन प्राप्त नहीं किए है, ऐसे में लोगों को पीएनजी कनेक्शन देने के लिए शुक्रवार को आईजीएल के नोडल अधिकारी के साथ बैठक का आयोजन किया गया है। नोडल ऑफिसर ने बताया कि रेलवे रोड, मेरठ रोड, गढ़ रोड, दिल्ली रोड, स्वर्ग आश्रम रोड व पिलखुवा में पीएनजी की पाइप लाइन है। इन ...