हल्द्वानी, मार्च 13 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने प्रदेश में एलपीजी गैस की किल्लत, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं और आयुष्मान योजना की खामियों से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए। सदन में विधायक हृदयेश ने युवाओं के लिए हल्द्वानी में फॉरेन लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने की मांग भी रखी। एलपीजी गैस किल्लत के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने सदन में धरना देकर सरकार से तत्काल राहत देने की मांग की। सुमित ने कहा कि पर्वतीय और दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की गंभीर कमी के कारण लोगों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है, जिससे कई लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। उन्होंने हल्द्वानी में प्रस्तावित कैथ लैब के निर्माण में लगातार हो रही देरी पर भी सरकार से जवाब मांगा। उनका कहना थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.