लखनऊ, मार्च 14 -- लखनऊ, कार्यालय संवादादाता।आप कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गैस की किल्लत और आपूर्ति में आ रही दिक्कतों के खिलाफ स्वास्थ्य भवन चौराहे पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल व जिलाध्यक्ष इरम रिजवी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को जबरन बस में भर इको गार्डन भेजा। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को दिये राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में की गई हालिया वृद्धि को वापस लेने की मांग की है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आवास पर प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल ने कहा कि सरकार की गलत आर्थिक और ऊर्जा नीतियों के कारण देश गैस के गंभीर संकट से जूझ रहा है। घरेलू सिलेंडरों की भा...