गंगापार, मार्च 30 -- क्षेत्र में बढ़ती एलपीजी गैस, डीजल और पेट्रोल की किल्लत से परेशान लोगों की समस्याओं को लेकर सोमवार को जनहित संकल्प पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को सौंपा। उन्होंने बताया कि इन दिनों गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई स्थानों पर धक्का-मुक्की और विवाद की स्थिति भी बन रही है, जिससे लोगों में आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि ईंधन की आपूर्ति सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाए। इस दौरान ओंमेश कुमार पटेल, फूलचंद्र, दिनेश कुमार, दिलीप कुमार, सूर्य बाबू, संजय कुमार, संदीप पटेल, पिंटू पटेल, धर्मेंद्र कुमार पटेल, धीरेन्द्र सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...