हापुड़, मार्च 15 -- पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर अब स्थानीय बाजारों में ईंधन की कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है। एलपीजी की कमी और महंगाई के कारण कोयला, लकड़ी और उपलों के दाम तेजी से बढ़ गए हैं। हालात यह हैं कि जो उपला कुछ दिन पहले दो रुपये का मिल रहा था, वह अब तीन से चार रुपये तक पहुंच गया है। वहीं लकड़ी के दाम भी दो से तीन रुपये प्रति किलो से बढ़ा दिए है। कामर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण क्षेत्र के कई होटल और रेस्टोरेंट में कोयले की भट्ठियां फिर से जलने लगी हैं। छोटे दुकानदार और ठेला संचालक लकड़ी और उपलों का सहारा लेकर काम चलाने लगी हैं। गैस की किल्लत ने लोगों को फिर से पुराने पारंपरिक ढर्रे पर लाकर खड़ा कर दिया है। ईंधनों की मांग अचानक बढ़ गई है और बाजार में कीमतें भी चढ़ गई हैं। बर्गर का ठेला लगाने वाले दीपक न...