फरीदाबाद, अप्रैल 12 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। स्मार्ट सिटी में गर्मी बढ़ते ही रसोई गैस की किल्लत और अघोषित बिजली कटौती ने आमजन के साथ-साथ होटल-रेस्तरां कारोबारियों की मुश्किलें दोहरी कर दी हैं। एक ओर जहां व्यावसायिक गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल पाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। वहीं, दूसरी ओर बार-बार बिजली गुल होने से वैकल्पिक साधनों पर भी काम करना कठिन हो गया है। हालात ऐसे हैं कि कारोबारी अब जनरेटर के सहारे अपने प्रतिष्ठान चलाने को मजबूर हैं, जिससे उनकी लागत लगातार बढ़ रही है। रविवार को स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बिजली निगम के कंट्रोल रूम में 250 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें सबसे अधिक शिकायतें ग्रेटर फरीदाबाद के खेड़ीकलां, तिलपत, राजीव कॉलोनी और सरूरपुर नंगला क्षेत्रों से आईं। लोगों का कहना है कि दिन के ...