समस्तीपुर, मार्च 17 -- समस्तीपुर। तेल एवं प्राकृतिक गैस की उत्पन्न समस्याओं के मद्देनजर आमजन को होने वाली कठिनाईयों के निदान को लेकर जिलान्तर्गत एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यह प्रतिदिन सुबह 07:00 बजे पूर्वाह्न से 09:00 बजे अपराह्न तक कार्य करेगा। इसकी जानकारी डीपीआरओ रजनीश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि उक्त अवधि में आमजन अपनी समस्याओं या हो रही कठिनाईयों से नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 06274-222300 पर शिकायत कर सकते हैं। जिला में घरेलु उपयोग के लिए रसोई गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता है, अनावश्यक भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। गैस बुकिंग दर्ज होने के पश्चात दो से तीन दिनों के भीतर घरेलु गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूर्व की भांति घर पर सुनिश्चित की जा रही है। उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों / गोदामों के पास भीड़ लगाने की आवश्य...