मुंगेर, अप्रैल 6 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन के दावे और जमीनी हकीकत में बड़ा फासला नजर आ रहा है। एक तरफ जहां उपभोक्ता घरेलू गैस के लिए दिन-भर लंबी कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर व्यावसायिक गैस का मिलना दूभर हो गया है। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि नंबर लग जाने के बाद भी उन्हें समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। प्रशासन का दावा: स्टॉक में नहीं है कोई कमीः​जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग ने इन शिकायतों के उलट जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा किया है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी मो. वसीम रजा द्वारा एलपीजी एजेंसियों के साथ की गई समीक्षा बैठक के अनुसार, जिले में गैस की कोई किल्लत नहीं है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 4 मार्च को पूरे जिले में कुल 3559 गैस सिलेंड...