जमशेदपुर, मार्च 30 -- ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध का सबसे अधिक नुकसान छात्र-छात्राओं को हो रहा है। एक ओर, कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं का सत्र देर से चल रहा है तो दूसरी ओर गैस नहीं मिलने के कारण छात्र-छात्राएं घर जा रहे हैं, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्नातक सत्र 2022-26 निर्धारित समय से 16 महीने पीछे चल रहा है। इसी प्रकार उसके बाद के सत्र 2023-27 और 2024-28 भी एक-एक साल की देरी से चल रहे हैं। एक अनुमान के अनुसार, करीब एक हजार बाहरी छात्र जमशेदपुर में रहकर पढ़ाई करते हैं। सत्र देरी के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने नियमित कक्षाओं के अलावा अतिरिक्त कक्षाओं को चलाने का निर्देश दिया है। लेकिन दूसरी ओर गैस की किल्लत से छात्रों को खाना बनाने में दिक्कत हो रही है। यहां तक कि मेस में गैस नहीं होने से बंद हो गए ह...