विकासनगर, मार्च 13 -- एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और गैस की किल्लत के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को विकासनगर में विरोध रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार बार-बार यह दावा कर रही है कि एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है, जबकि जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। रोजाना गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें और भीड़ देखी जा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात ने कहा कि केंद्र सरकार की कमजोर विदेश नीति और गलत आर्थिक नीतियों का खामियाजा आज देश की आम जनता भुगत रही है। एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं और दूसरी तरफ गैस की भारी किल्लत भी देखने को मिल रही है।

हिंदी हि...