बागेश्वर, मार्च 26 -- बागेश्वर। जिले में रसोई गैस सिलेंडर को लेकर अब हालात बिगड़ने लगे हैं। गैस वाहन पहुंचते ही उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है और सिलेंडर पाने के लिए लोगों में धक्का-मुक्की तक की नौबत आ रही है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई स्थानों पर पुलिस की मदद लेनी पड़ रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। गुरुवार को बागेश्वर इंडेन गैस सर्विस ने सैंज, पीडब्ल्यूडी कार्यालय के समीप, ब्लॉक क्षेत्र, बमराड़ी, फटगली और ट्रामा सेंटर के पास गैस वाहन भेजा। वाहन पहुंचने से पहले ही लोगों की लंबी कतार लग गई थी। जैसे ही वाहन पहुंचा, लोग सिलेंडर लेने के लिए टूट पड़े, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...