मोतिहारी, जून 2 -- मोतिहारी। जिले में घरेलू गैस के बैकलॉग की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गैस वितरण जारी रहने के बावजूद घरेलू गैस के बैकलॉग की संख्या में कमी नहीं हो रही है। घरेलू गैस का बैकलॉग 85 हजार की संख्या को पार कर गया है। लिहाजा उपभोक्ताओं के द्वारा ऑनलाइन गैस बुकिंग के बाद भी समय पर गैस की डिलीवरी नहीं हो रही है। गैस बुकिंग के बाद एक हफ्ते से अधिक समय पर वितरक गैस की डिलीवरी कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार विगत 29 मई को एक दिन में गैस की ऑनलाइन बुकिंग 14 हजार 137 हुई। गैस का वितरण 11 हजार 556 हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...