रुद्रपुर, जुलाई 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अडानी गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति के साइबर ठगों ने 1.71 लाख रुपये उड़ा लिए। ट्रांजिट कैंप कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आवास विकास निवासी अय्यूब हसन पुत्र शौकत हुसैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 जुलाई को उनके मोबाइल पर अडानी गैस के नाम से एक व्हाट्सएप संदेश आया। इसमें बिल जमा न होने पर रात तक गैस कनेक्शन काटने की बात कही गई थी। संदेश में दिए गए नंबर पर संपर्क करने के बाद दूसरे नंबर से कॉल आई। यह भी पढ़ें- आपदा में अवसर, सरकारी सेवाओं के नाम पर चपत लगा रहे साइबर अपराधी कॉल करने वाले ने खुद को अडानी गैस का अधिकारी बताते हुए बिल अपडेट कराने की प्रक्रिया समझाई। इसी दौरान साइबर ठगों ने मोबाइल और बैंकिंग संबंधी जा...