कटिहार, मई 4 -- कटिहार मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर जिला प्रशासन ने विराम लगा दिया है। सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।डीएम ने बताया कि जिले के तीनों अनुमंडलों में संचालित 54 गैस एजेंसियों के पास वर्तमान में 9979 घरेलू सिलेंडर उपलब्ध हैं। बीते 3 मई को 6630 बुकिंग के विरुद्ध 4677 सिलेंडर की आपूर्ति की गई है। वहीं 4 मई को 5605 सिलेंडर की आपूर्ति प्रस्तावित है, जिससे उपभोक्ताओं को आसानी से गैस मिल सकेगी।उन्होंने यह भी पढ़ें- एलपीजी की किल्लत नहीं कहा कि कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए 16 धावा दल गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही है। अब तक 761 स्थानों पर जांच में 5 ...