देहरादून, मार्च 24 -- देहरादून। वरिष्ठ संवाददाता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अभी गैस का बहुत अधिक संकट नहीं है, फिर भी आने वाले दिनों में यदि जरूरत पड़ी तो देशवासियों को इस बार भी कोरोनाकाल की तरह एकजुटता के साथ इस चुनौती का सामना करना होगा। फिर भी हमें गैस के अलावा वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों का ज्यादा इस्तेमाल करना होगा। सीएम धामी ने मंगलवार को गढ़ी कैंट क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में पहुंच कर व्यापारियों से मुलाकात की। वे वहां रसोई गैस आपूर्ति का जायजा लेने गए थे।मुख्यमंत्री धामी ने रेस्टोरेंट संचालक से गैस आपूर्ति के बारे में पूछा तो संचालक ने कहा कि सप्लाई में थोड़ा कमी तो आई है लेकिन फिलहाल गैस लगातार मिल रही है। रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि वो गैस की खपत कम करने के लिए तंदूर का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भी इस प...