लखनऊ, मार्च 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददातामुख्य सचिव एसपी गोयल ने कहा है कि प्रदेश में गैस और पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। गैस एजेंसियों से कालाबाजारी व अवैध बिक्री सख्ती से रोकी जाए। एजेंसियों से सामान्य गैस वितरण के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्राहकों को नियमानुसार गैस सिलेंडर मिल सके।मुख्य सचिव ने गुरुवार को इस संबंध में शासनादेश जारी करते हुए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश भेजा है। इसमें प्रदेश के सुचारु रूप से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी आदि की आपूर्ति के लिए सचिव गृह मंत्रालय के साथ बुधवार को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग का हवाला दिया गया है। इसमें कहा गया है कि पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता की कोई समस्या नहीं है। केंद्र सरकार एलपीजी में घरेलू उपभोक्तओं को प्राथमिकता दे रही है। पारदर्शी वितरण के लिए ओटीपी के माध्यम से रिफिल डिलीवर...