हजारीबाग, अप्रैल 29 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। बढ़ती गैस कालाबाजारी और बढ़ते दामों के विरोध में आजसू छात्र संघ के जिला संयोजक शुभम राणा ने सदर एसडीएम अमित कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि हजारीबाग को छात्रों का शहर कहा जाता है, लेकिन गैस की किल्लत और दोगुनी कीमतों के कारण छात्र पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। छात्रों ने बताया कि पहले गैस 80-100 रुपये प्रति किलो मिलती थी, जो अब 200-300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। लॉ के विद्यार्थी सूरज कुमार ने कहा कि मजबूरी में छात्र महंगे दाम पर गैस खरीदकर अपना गुजारा कर रहे हैं। हजारीबाग में 11वीं-12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अधिकांश छात्र गरीब किसान परिवारों से आते हैं, जिनके लिए यह स्थिति बेहद कठिन हो गई है। छात्रों ने प्रशासन से इस...