गैस काउंटर एवं गोदाम में भीड़ नहीं लगाएं
पूर्णिया, मई 21 -- पूर्णिया। पूर्णिया जिला अन्तर्गत गुरुवार को 8325 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराया गया है। अपर समाहर्ता -सह -जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविशंकर उरांव द्वारा बताया गया कि गुरुवार को कुल 8599 गैस उपभोक्ताओं द्वारा पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एलपीजी गैस एजेसियों से डिमांड किया गया। नियमानुसार 8325 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों द्वारा संबंधित गैस उपभोक्ताओं को किया गया है। जबकि अभी भी 15524 गैस सिलेंडर संबंधित एजेसिंयों के पास गोदामों में उपलब्ध हैं। पूर्णिया में एलपीजी गैस सिलेंडर की स्थिति सामान्य है। गैस उपभोक्ताओं से अपील किया गया कि अनावश्यक रूप से गैस काउंटर एवं गोदाम में भीड़ नहीं लगाएं। नियमानुसार गैस सिलेंडर होम डिलीवरी एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से की जा रही है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.