समस्तीपुर, मार्च 13 -- समस्तीपुर, नप्रि। गैस की कथित कल्लित की अफवाहों के बीच साइबर ठगों ने नया एलपीजी बुकिंग स्कैम शुरू कर दिया है। मोबाइल पर फर्जी लिंक और तुरंत डिलीवरी का झांसा देकर लोगों से एडवांस पेमेंट के नाम पर ठगी की कोशिश की जा रही है। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव की वजह से दुनिया भर में ईंधन की सप्लाई को लेकर एक डर का माहौल है। भारत में भी लोग गैस की कमी की आशंका के चलते जल्दबाजी में अपना एलपीजी सिलेंडर बुक कर रहे हैं। लेकिन, आपकी इसी घबराहट का फायदा साइबर अपराधी उठाने की कोशिश में जुट गये हैं। बुधवार की शाम उजियारपुर के मोहन चौधरी के फोन पर दो घंटे में गैस की डिलीवरी देने की बात कहकर एक लिंक भेजा गया और पेमेंट भी सर्फि 500 रुपये करने को कहा गया। संयोगवश शक होने पर उन्होंने लिंक पर क्लिक नहीं किया। इसी तरह मोहनपुर के राम उद्गार ...