मुरादाबाद, अप्रैल 7 -- आदर्श नगर विकास समिति ने बैठक कर एक गैस कंपनी के कर्मचारियों पर उगाही का आरोप लगाया है। आदर्श नगर मंदिर में आयोजित बैठक में समिति के अध्यक्ष राजीव गुंबर ने कहा कि क्षेत्र में क्षेत्रवासी पीएनजी के कनेक्शन शासन व प्रशासन के आह्वान पर ले रहे हैं। कुछ कर्मचारी कनेक्शन के आवश्यक शुल्क के साथ-साथ उपभोक्ताओं से गैस कनेक्शन व सर्विस के नाम पर बिना रसीद दिये अवैध वसूली कर रहे हैं। अधिकारियों को वसूली की सूचना के बावजूद भी क्षेत्र में कोई सुधार नहीं हो रहा है। बैठक का संचालन राकेश बठला ने किया। इस दौरान काले पहलवान, सुरेंद्र डब्बू, अनिल छाबड़ा, बलदेव छाबड़ा, राजू अरोरा, पोरस सचदेवा, बंटी अरोरा, गौरव अनेजा, सीमा भोला, ज्योति गुंबर, सुनीता छाबडा, जसविंदर गौर सेठी, कवलदीप सिंह , विकी सियालकोट आदि प्रमुख रूप से अपस्थित रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.